30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
ईद की नमाज… खुदा की बारगाह में झुके हजारों मोमीनों के सिर, मांगी देश में आपसी भाईचारे व खुशहाली की दुआ, उठे हजारों हाथ
Play video

ईद की नमाज… खुदा की बारगाह में झुके हजारों मोमीनों के सिर, मांगी देश में आपसी भाईचारे व खुशहाली की दुआ, उठे हजारों हाथ

बाड़मेर। जिलेभर में ईदुल फितर मीठी ईद का पर्व मुस्लिम भाईयों, बहिनों सहित बच्चों ने उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर स्थानीय गेंहू रोड़ स्थित ईदगाह के मैदान में हजारों की तादात में मुस्लिम भाईयों ने जामा मस्जिद के पेश इमाम हाजी मौलाना लाल मोहम्मद सिद्धिकी की इमामत में ईदुल फितर […]

Google source verification

बाड़मेर। जिलेभर में ईदुल फितर मीठी ईद का पर्व मुस्लिम भाईयों, बहिनों सहित बच्चों ने उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर स्थानीय गेंहू रोड़ स्थित ईदगाह के मैदान में हजारों की तादात में मुस्लिम भाईयों ने जामा मस्जिद के पेश इमाम हाजी मौलाना लाल मोहम्मद सिद्धिकी की इमामत में ईदुल फितर की नमाज अदा की। बाद नमाज के मौलाना सिद्धिकी द्वारा खुतबा पेश किया गया। इस दौरान हजारों मोमीन भाइयों ने एक साथ खुदा की बारगाह में दुआएं करते हुए देश की खुशहाली, आपसी भाईचारा, अमनों-अमान व देश की तरक्की के लिए हाथ उठाकर कामनाएं की। वहीं इस दौरान शहर के कई प्रबुद्धजनों द्वारा ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक समरसता व आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान मुस्लिम भाईयों ने शहर के प्रबुद्धजनों का स्वागत करते हुए गले मिलकर ईद की खुशियां बांटी।। इस दौरान जनप्रतिनिधियों सहित शहर के गणमान्य लोग भी ईद की मुबारकबाद देने ईदगाह पहुंचे।
बाद नमाज के उठे हजारों हाथ
इस अवसर पर हजारों हाथ खुदा की बारगाह में एक साथ दुआओं के लिए उठे। दुआओं के दौरान मुल्क की खुशहाली व तरक्की, सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा, गरीब, यतीम व जरूरतमंद की मदद की कामनाएं की गई।।
ईदगाह विकास में 5 लाख दी राशि
कमेटी के सचिव अबरार मोहम्मद ने बताया कि मुमताज अजीज फाउंडेशन के आदिल भाई ने ईदगाह के विकास में 5 लाख की राशि का चेक पेश इमाम मौलाना सिद्दीकी के माफज़्त कमेटी के पदाधिकारियों को सौंपा।।