12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

भीलवाड़ा विधायक कोठारी का दावा-एक साल में दी शहर को कई सौगात

वस्त्रनगरी देश के मॉडल शहर में शुमार होगा। इसकी नींव रख चुके हैं। शहर में जल्द एक और ओवरब्रिज होगा। स्मार्ट सिटी, एलिवेटेड रोड, कोठारी रीवर फ्रंट की योजना साकार होगी। शहर की सभी निजी कॉलोनियों को चंबल पेयजल परियोजना का पानी मिलेगा। गांधीसागर व मानसरोवर झील पर्यटक स्थल बनेंगे।

Google source verification

भीलवाड़ा। वस्त्रनगरी देश के मॉडल शहर में शुमार होगा। इसकी नींव रख चुके हैं। शहर में जल्द एक और ओवरब्रिज होगा। स्मार्ट सिटी, एलिवेटेड रोड, कोठारी रीवर फ्रंट की योजना साकार होगी। शहर की सभी निजी कॉलोनियों को चंबल पेयजल परियोजना का पानी मिलेगा। गांधीसागर व मानसरोवर झील पर्यटक स्थल बनेंगे।

निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी ने बुधवार दोपहर नगर निगम सभागार में गोसेवा मित्र मंडल एवं पर्यावरण संरक्षण के तत्वावधान में जनसंवाद में यह बात कही। विधायक के रूप में एक साल पूर्ण होने पर जनता के शहर के विकास एवं समस्याओं को लेकर जवाब दिए। करीब तीन घंटे कोठारी पर सवालों की बौछारें रही। कोठारी ने एक साल के दौरान केन्द्र व राज्य सरकार की मदद से विभिन्न विकास कार्यों से अवगत कराया।

पूर्व यूआईटी अध्यक्ष एलएनडाड ने प्रस्तावना रखी। तिलोक छाबड़ा व कैलाश जीनगर ने भजन गाए। अर्पित कोठारी ने विकास कार्यों का प्रतिवेदन पेश किया। विश्वबंधु सिंह राठौड़ व गोवर्धन सिंह कटार आदि ने विधायक को तलवार भेंट की। अमन शर्मा ने आभार जताया। संचालन शुभांशु जैन ने किया। संत व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यूआईटी व निगम पर उठे सवाल

निगम के उपसभापति रामलाल योगी ने यूआईटी के काम पर सवाल उठाए तो पार्षद राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने निगम में भष्टाचार का आरोप लगाया। अन्य पार्षद भी बोले।

प्रमुख सवालों पर विधायक के जवाब

-शहर में एक और ओवरब्रिज के लिए सर्वे हो चुका, ट्रैफिक व्यवस्था पर भी काम हो रहा है।

– एलिवेटेड रोड व मानसरोवर झील की डीपीआर बन रही है।

– गांधीसागर के लिए आठ करोड़ की नई योजना पर काम होगा।

– पूरे शहर में सीसी कैमरे लगेंगे। महिला सुरक्षा कड़ी होगी।

– शहर में निराश्रित गोवंश जनवरी बाद नजर नहीं आएंगे।

– आवारा श्वानों को लेकर योजना पर काम जारी है।

-आजाद चौक में पार्किंग व्यवस्था होगी, अतिक्रमण मुक्त होगा और सुविधाघर बनेंगे।

– महाराणा मार्केट से सांगानेरी गेट रोड को चौड़ा करने के लिए क्षेत्रवासियों से बातचीत करेंगे।

– शहर में सफाई प्रभावी होगी। क्षतिग्रस्त नालियां व सड़कें सुधरेगी।