20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
भीलवाड़ा एसपी धर्मेन्द्र सिंह यादव ने साइबर क्राइम पर दिए जनता के सवालों के जवाब
Play video

भीलवाड़ा एसपी धर्मेन्द्र सिंह यादव ने साइबर क्राइम पर दिए जनता के सवालों के जवाब

भीलवाड़ा पुलिस ने राजस्थान पत्रिका के रक्षा कवच अभियान के तहत साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को अपने फेसबुक पेज पर लाइव किया। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने साइबर क्राइम से होने वाले वित्तीय नुकसान, भय, परिवार पर बढ़ते कर्ज बच्चों व युवाओं पर होने वाले दुष्प्रभाव और उससे बचने के उपाय बताए।

Google source verification

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा पुलिस ने राजस्थान पत्रिका के रक्षा कवच अभियान के तहत साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को अपने फेसबुक पेज पर लाइव किया। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने साइबर क्राइम से होने वाले वित्तीय नुकसान, भय, परिवार पर बढ़ते कर्ज बच्चों व युवाओं पर होने वाले दुष्प्रभाव और उससे बचने के उपाय बताए।

करीब डेढ़ घंटे के लाइव के दौरान 1700 लोगों ने सवाल पूछे, जिनका पुलिस ने जवाब दिया। बुधवार रात दस बजे तक करीब 32 हजार लोगों ने लाइव प्रसारण को देखा। साइबर सेल के एक्सपर्ट अंकित यादव ने साइबर क्राइम से जुड़े सवालों के जवाब दिए।

अतिरिक्त पुलिस पारस जैन ने भी लोगों की जिज्ञासाएं शांत की। संपादकीय प्रभारी अनिल सिंह चौहान ने राजस्थान पत्रिका के रक्षा कवच अभियान की जानकारी दी। फेसबुक लाइव विभिन्न संगठन, शैक्षणिक संस्थान, कर्मचारी संगठन ने सामूहिक रूप से देखा।