दौसा. सदर थाना पुलिस ने नेशनल हाइवे पर वाहन चालक से लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गत 3 जुलाई को बैरावास निवासी बलराम मीणा ने हाइवे पर कांदोली के पास पिस्तौल दिखाकर मोबाइल, आठ हजार की नकदी व बाइक ले जाने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने भरतपुर जिले के खेड़ीदेवी सिंह थाना नदबई निवासी हेमराज जाट, खानपुर थाना भुसावर निवासी कृष्णकांत जाट तथा बेलारा निवासी सचिन जाटव को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक व मोबाइल बरामद कर लिया।