
इंदौर. एक बार फिर बम ब्लास्ट के फर्जी मेल से शिक्षण संस्थान में हड़कंप मचा गया। दहशतगर्दों ने जोन-1 स्थित न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल और आइपीएस स्कूल को बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल प्रबंधन को भेजा था। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस से मदद मांगी। ताबड़तोड़ अधिकारी अलर्ट हुए और थाना टीआइ बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा दृष्टि से बच्चों की छुट्टी करवाकर स्कूल से खाली कराया गया। घंटों तक बम स्क्वॉड ने स्कूल परिसर और बिल्डिंग के कोने-कोने की जांच की, हालांकि कुछ नहीं मिला। स्थिति सामान्य होने पर स्कूल में स्टाफ की आवाजाही शुरू हुई। स्कूल में परीक्षा चल रही थी, जिसे दोपहर बाद फिर से शुरू किया गया।