24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
बीआरटीएस हटना शुरू… अब सबकी हुई सड़क
Play video

बीआरटीएस हटना शुरू… अब सबकी हुई सड़क

इंदौर। जबलपुर हाई कोर्ट के आदेश बाद इंदौर का बीआरटीएस हटना शुरू हो गया है। जीपीओ से शिवाजी वाटिका के बीच की सबसे सकरे हिस्से की रेलिंग को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। पहले एक हिस्से को हटाया जा रहा है। यहां पर हमेशा जाम की स्थिति बनती थी। रेलिंग को पहले गैस कटर […]
Google source verification

इंदौर। जबलपुर हाई कोर्ट के आदेश बाद इंदौर का बीआरटीएस हटना शुरू हो गया है। जीपीओ से शिवाजी वाटिका के बीच की सबसे सकरे हिस्से की रेलिंग को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। पहले एक हिस्से को हटाया जा रहा है। यहां पर हमेशा जाम की स्थिति बनती थी। रेलिंग को पहले गैस कटर से काटा गया और पोकलेन से बीम को फोडऩा शुरू किया गया। इधर, बस स्टेंड को अभी नहीं छेड़ा गया।

राजीव गांधी चौराहे से निरंजनपुर के बीच बने 11.5 किमी के बीआरटीएस को जबलपुर हाई कोर्ट ने तोडऩे का आदेश जारी करने के दूसरे ही दिन एआइसीटीसीएल के अध्यक्ष व महापौर पुष्यमित्र भार्गव तोड़ने के निर्देश दे दिए। जीपीओ से शिवाजी वाटिका का हिस्सा काफी सकरा है जिसे सबसे पहले हटाना शुरू किया गया। कार्रवाई को लेकर रात 11 बजे सिटी बस व निगम की टीम मौके पर पहुंच गई थी। गैस कटर से रेलिंग को काटना शुरू किया गया। व्यवस्थित निकालकर उन्हें हटाया गया। बाद में बीम को भी ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक चल रहा था।