27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
दिल्ली जीत पर सीएम ने इंदौर में बांटी मिठाई
Play video

दिल्ली जीत पर सीएम ने इंदौर में बांटी मिठाई

- मंत्री और अन्य नेताओं का मुंह मीठा कराकर बोले- आप और कांग्रेस ने दिल्ली को गंदा किया सीएम बोले- - 2014 के बाद देश का मिजाज बदला और एक दिशा में जा रहा
Google source verification

इंदौर. शनिवार सुबह से दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आना शुरू हो गए थे। शुरुआती परिणाम के वक्त तक सीएम डॉ. मोहन यादव भी इंदौर में ही थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई और कहा कि आप और कांग्रेस ने दिल्ली में गंदगी फैलाई है। 2014 के बाद से देश का मिजाज बदला है, देश अब एक दिशा में जा रहा है। यादव ने अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल अदालत को नहीं मानते, लेकिन जनता की अदालत को मानना पड़ेगा। सीएम इसके बाद प्रयागराज रवाना हो गए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राजबाड़ा चौराहे पर जीत का जश्न मनाया। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित नेता-कार्यकर्ताओं ने जीत के जश्न के बाद राजबाड़ा पर झाडू भी लगाई।

दिल्ली में भाजपा की जीत घोषित होते ही शनिवार दोपहर के वक्त बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता जश्न मनाने राजबाड़ा पहुंच गए। सभी ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा नेत्रियों ने भी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भाजपा और मोर्चा के सभी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता खुशी में शामिल हुए।