29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
video news-धार को स्वीमिंग पुल व नए कलेक्टर भवन की देंगे सौगात, ३०२.८५ करोड़ के ४२ कार्यों का होगा भूमिपूजन-लोकार्पण
Play video

video news-धार को स्वीमिंग पुल व नए कलेक्टर भवन की देंगे सौगात, ३०२.८५ करोड़ के ४२ कार्यों का होगा भूमिपूजन-लोकार्पण

- धार में रोड शो के बाद लेंगे सभा, अमझेरा भी जाएंगे सीएम - प्रशासन की तैयारियां पूरी, सुरक्षा को लेकर की मॉकड्रिल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Binod Singh

•

Updated: 2 Mar 2024, 12:33 AM IST

धार. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव २ मार्च को धार आ रहे हैं। सीएम यहां ४० मिनट रोड शो करेंगे। इसके बाद सभा लेंगे। इस दौरान सीएम धार को अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले स्वीमिंग पुल व जिला मुख्यालय पर बनने वाले नए कलेक्टर भवन का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही जिले के ४२ कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। इनकी लागत ३०२.८५ करोड़ रुपए है।

पीजी कॉलेज मैदान पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसमें शासन की कुल 12 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में प्रदेश के 1 लाख 29 हजार 544 हितग्राहियों को 7.77 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी। प्रदेश के बैगा, भारिया व सहरिया जनजाति समुदाय के 2 लाख 2 हजार 888 हितग्राहियों को आहार अनुदान की 30.43 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के 1634 कार्यों के 136.35 करोड़ रुपए का अंतरण किया जाएगा।

-रूक्मणि हरण स्थल भी जाएंगे सीएम

इधर धार में दो घंटे के कार्यक्रम के बाद सीएम डॉ. यादव सीधे अमझेरा पहुंचेंगे। यहां पर अमका-झमका तीर्थ स्थल स्थित रूक्मणि हरण स्थल का अवलोकन करेंगे। बता दें कि सीएम डॉ. यादव पहले विधानसभा सत्र में भाषण के दौरान अमझेरा के रूक्मणि हरण स्थल को कृष्ण लोक की तर्ज पर डेवलप करने की बात कह चुके हैं। धार दौरे के दौरान वे अमझेरा इसी स्थान को देखने के लिए पहुंचेंगे। अमझेरा में सीएम डॉ. यादव शहीद क्रांतिकारी बख्तावर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे।