12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

भीलवाड़ा में कांग्रेस का नहीं बन सका नया जिला कार्यालय भवन

नगर विकास न्यास के जमीन आवंटन के एक साल बाद भी जिला कांग्रेस अपने नए भवन को सतही रूप नहीं दे सकी। नए भवन के निर्माण की कार्ययोजना नहीं बन सकी है। उधर, भाजपा के भव्य जिला कार्यालय का पहले ही उद्घाटन हो चुका है।

Google source verification

भीलवाड़ा। नगर विकास न्यास के जमीन आवंटन के एक साल बाद भी जिला कांग्रेस अपने नए भवन को सतही रूप नहीं दे सकी। नए भवन के निर्माण की कार्ययोजना नहीं बन सकी है। उधर, भाजपा के भव्य जिला कार्यालय का पहले ही उद्घाटन हो चुका है।

लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले में कांग्रेस कुछ खास नहीं कर पाई। कांग्रेस लोकसभा का चुनाव वर्ष 2009 के बाद नहीं जीत सकी है। विधानसभा की सातों सीट में से अभी एक भी सीट कांग्रेस के खाते में नहीं है। केन्द्रीय व प्रदेश स्तर पर जिले की अपनी पकड़ है। पूर्व विधायक धीरज गुर्जर राष्ट्रीय सचिव का जिम्मा संभाले हैं तो पूर्व विधायक हगामीलाल मेवाड़ा प्रांतीय उपाध्यक्ष हैं। दो अन्य सचिव भी जिले से है। प्रमुख पदों पर जिले का प्रतिनिधित्व होने के बावजूद संगठन में एकजुटता अभी तक नजर नहीं आ रही है।

वजूद खोता कार्यालय

कांग्रेस की गतिविधियों का गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय की पहचान अब गुम होने लगी है। जिला कार्यालय तीन कक्ष एवं एक हॉल में सिमटा है। आधुनिकीकरण नहीं होने से यहां की उपयोगिता नाममात्र रह गई है। जिले के शीर्ष नेता दो दशक में यहां गिने चुके मौके पर ही एक साथ आए होंगे।

43 साल पुराना भवन

कांग्रेस कार्यालय का इतिहास 43 साल पुराना है। जानकार बताते है कि 3 जुलाई 1981 को तत्कालीन मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाडि़या ने तत्कालीन सांसद गिरधारी लाल व्यास व तत्कालीन जिला अध्यक्ष हफीज मोहम्मद की मौजूदगी में किया था। इसके बाद आंशिक स्तर पर ही इसका जीर्णोद्वार हुआ।

58.65 लाख में जमीन आवंटित

जिला कांग्रेस को नए भवन के लिए न्यास ने पथिकनगर योजना में चार हजार वर्ग गज जमीन गत वर्ष आरक्षित की थी। पार्टी ने 1466.40 रुपए प्रतिगज के हिसाब से कुल 58 लाख 65 हजार 600 रुपए न्यास में 5 सितम्बर 2023 को जमा कराए। इसके बाद न्यास ने सशर्त कांग्रेस के लिए जमीन आवंटित कर दी।

चार भवन, दो जमीन

भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले में अभी कांग्रेस के चार भवन है। इनमें भीलवाड़ा, गंगापुर व आसींद में बड़े कार्यालय हैं, जबकि बनेड़ा में छोटा भवन है। जहाजपुर व शाहपुरा में भूमि आवंटित है।

नहीं हो सकी बैठक

जिला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने जिस जोश एवं उत्साह से भूमि का आवंटन कराया और राशि जमा कराई, वह उत्साह चुनावी नतीजों व संगठन में बिखराव के बाद गायब है। निर्माण को लेकर जिला कांग्रेस ने अभी तक बैठक नहीं की और ना ही कार्ययोजना बनाई। महिला आश्रम के निकट मौजूदा जिला कार्यालय से कार्यकर्ताओं को जोड़ने व अग्रिम संगठनों की बैठकें यहां बुलाने के प्रति भी शीर्ष नेता गंभीर नहीं दिखे।

नए भवन के निर्माण के होंगे प्रयास

जिला संगठन और मजबूत हो, इसके हरसंभव प्रयास हैं। जिला कार्यालय के नए भवन के लिए भूमि मिल चुकी है। यहां निर्माण कार्य जल्द हो, इसके लिए सामूहिक निर्णय लेकर कार्ययोजना बनाई जाएगी।

अक्षय त्रिपाठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, भीलवाड़ा-शाहपुरा