राजस्थान पुलिस दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ने बांधा समां
बाड़मेर। राजस्थान पुलिस दिवस पर शहर के पुलिस लाइन में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के बच्चों ने डांस की प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों ने लोकगीतों की प्रस्तुतियों से समां को बांधे रखा। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति देने व शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस, डीवाईएसपी रमेश कुमार शर्मा, मदन सिंह चौहान, अरविंद जांगिड़, पुलिस लाइन संचित निरीक्षक सुमेर सिंह राठौड़, भामाशाह राजेंद्र सिंह चौहान, थार के वीर के संयोजक रघुवीर सिंह तामलोर, एडवोकेट ईश्वर सिंह व अन्य पुलिस अधिकारीगण, पुलिस कर्मियों सहित उनके परिवारजन कार्यक्रम में शरीक हुए। इस कार्यक्रम में भामाशाह स्वर्गीय तन सिंह चौहान की स्मृति में उनके सुपुत्र राजेंद्र सिंह चौहान द्वारा सभी प्रतिभागियों को 500-500 रुपए का पुरुस्कार दिया गया। इस कार्यक्रम का संचालन सुश्री नक्षत्री, सुश्री निहारिका, सब इंस्पेक्टर दीक्षा ने किया।