दौसा. शहर के लालसोट रोड बायपास पर रविवार रात दौसा रत्न अवार्ड शो आयोजित हुआ। इसमें करीब एक घंटे तक चली बॉलीवुड सिंगर सलमान अली के गीतों पर कार्यक्रम में मौजूद शहरवासी झूम उठे। सलमान ने भी दर्शकों की फरमाइश पर प्रस्तुतियां दी। साथ ही इंडिया गॉट टैलेंट की विजेता जोड़ी बेड सालसा और राष्ट्रीय कलाकार अहमद रजा की प्रस्तुतियां ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।