31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
उप मुख्यमंत्री बैरवा ने कहा, कोचिंग बिल से बच्चों का भविष्य करेंगे सुरक्षित
Play video

उप मुख्यमंत्री बैरवा ने कहा, कोचिंग बिल से बच्चों का भविष्य करेंगे सुरक्षित

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने भीलवाड़ा में कहा कि कोचिंग बिल पेश हो चुका है। इसके जरिए बच्चों को अवसाद में जाने और जान देने से बचाने एवं उनका भविष्य सुरक्षित करने के साथ ही अभिभावकों को जागरूक करने की कोशिश रहेगी। बैरवा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा आए थे

Google source verification

भीलवाड़ा

image

Narendra Kumar Verma

image

dy cm prem chand bairwa

Sep 08, 2025

भीलवाड़ा। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने भीलवाड़ा में कहा कि कोचिंग बिल पेश हो चुका है। इसके जरिए बच्चों को अवसाद में जाने और जान देने से बचाने एवं उनका भविष्य सुरक्षित करने के साथ ही अभिभावकों को जागरूक करने की कोशिश रहेगी। बैरवा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा आए थे

उन्होंने अतिवृष्टि के हालात पर कहा कि जिलों में अच्छी बारिश हुई है, लेकिन कुछ जिलों में अतिवृष्टि से फसल को नुकसान भी पहुंचा है। कुछ जगह जन हानि भी हुई है। कई मकान भी गिरे हैं। तालाब फूटने की घटना भी हुई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री प्रभारी मंत्रियों को जिलों में भेज कर वहां की रिपोर्ट ले रहे हैं और राहत देने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

बैरवा का स्वागत-सम्मान

इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरवा का सर्किट हाउस में स्वागत किया। यहां मांडलगढ़ विधायक गोपाल खण्डेलवाल, महापौर राकेश पाठक एवं जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू , पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव व पीएमओ डॉ. अरूण गौड ने बैरवा से मुलाकात की। इस दौरान अभिषेक बडोदिया के नेतृत्व में बैरवा समाज के सत्यनारायण, घनश्याम व अखेराम बडोदिया ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।