
भीलवाड़। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शाहपुरा जिले में कोटड़ी के बीरधोल में महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कि यह भव्य प्रतिमा स्वाभिमान, शौर्य और बलिदान के प्रतीक महाराणा प्रताप की वीरता की अनमोल धरोहर है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े हर स्थान पर भव्य प्रतिमाएं लगाएंगे एवं सभी स्थानों को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करेंगे।
उप मुख्यमंत्री ने बोरड़ा से बीरधोल चौराहे तक 10 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सड़क और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीरधोल में निर्मित हॉल का लोकार्पण किया। साथ ही शिक्षक दिवस पर, उन शिक्षकों को सम्मानित किया, जिन्होंने अपनी मेहनत, समर्पण और ज्ञान से हमारे समाज की नींव मजबूत बनाई है।
इससे पहले दिया कुमारी ने जहाजपुर के स्वस्तिधाम में भूगर्भ से प्रकटित मुनि सुव्रतनाथ स्वामी की मूर्ति के दर्शन किए एवं अर्गहनमति माता स्वस्ति भूषण माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। विधायक गोपीचंद मीणा व गोपाल खण्डेलवाल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा आदि मौजूद रहे।
प्रतिमा का वजन 3100 किलो
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी दोपहर 1 बजे बजे पारोली से सड़क मार्ग से बीरधोल पहुंची। बस स्टैंड चौराहा िस्थत प्रतिमा अनावरण स्थल पर बारिश के बावजूद भारी भीड़ थी। लोगों ने बुलडोजर से पुष्प वर्षा के साथ दिया का स्वागत किया। जैसे ही दिया कुमारी ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया, आतिशबाजी के साथ क्षेत्र में प्रताप के गगनभेदी से नारे गूंजे। महाराणा प्रताप की प्रतिमा का वजन 3100 किलो है। 12 फीट ऊंची प्रतिमा अष्टधातु की बनी है।
विभिन्न संगठनों ने किया सम्मान
उप मुख्यमंत्री दिया बाद में बीरधोल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंची व नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण किया। दिया का राजपूत समेत विभिन्न समाजों ने सम्मान किया। महिलाओं ने चुनरी ओढ़ाई। शिक्षक श्रीदयाल सिंह राणावत का सम्मान किया।
ये रहे मौजूद
महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, प्रधान करणसिंह बेलवा, भरतसिंह राठौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदभंवर सिंह कानावत, प्रहलाद सेन, रामप्रसाद टांक व अशोक शर्मा, कोठाज सरपंच गोपालसिंह कानावत, महावीर धाकड़, सत्यनारायण लड्ढा,योगेंद्र सिंह , जमनालाल डीडवानिया, कांटी सरपंच रतनलाल बलाई, बोरड़ा सरपंच देवीलाल बैरवा, भेरुलाल गुर्जर,विनोद धाकड़, बंटी धाकड़, संजय शर्मा आदि मौजूद थे।
कोटड़ी श्याम को लगाई धोक
दिया कोटड़ी श्याम मंदिर भी गई। भगवान चारभुजानाथ के समक्ष माथा टेका व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। श्रीचारभुजा नाथ मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुदर्शन गाड़ोदिया, कोटडी बार एसोसिएशन, भाजपा मंडल कोटड़ी ने स्वागत किया। पारोली मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा की अगुवाई में तलवार भेंट की गई। रोपां, कोठाज, सांकड़ा में भी स्वागत हुआ।