19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

देवास माता टेकरी पर भक्तों का मेला, वर्ष प्रतिपदा पर गूंजा जयकारा

सुबह शुभ मुहूर्त में घट स्थापना, फूल बंगले से सजा दरबार, विशेष श्रृंगार

Google source verification

देवास. धर्म, परंपरा और आस्था का संगम लिए हिंदू नववर्ष के साथ आज से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। नवसंवत्सर के पहले दिन देवास शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक भक्ति की बयार बहने लगी। सुबह घटस्थापना के साथ पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज सुनाई दी तो शाम को महाआरती और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। गुड़ी पड़वा के अवसर पर घर-घर में उत्सव का माहौल नजर आया, महाराष्ट्रीयन परिवारों में गुड़ी स्थापना कर समृद्धि और विजय का प्रतीक स्थापित किया, वहीं शहरभर में तिलक लगाकर और गुड़-धनिया खिलाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई। देवास टेकरी पर बड़ी माता मंदिर में पुजारी मुकेश नाथ व छोटी माता मंदिर में पुजारी योगेंद्र द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नवरात्र की शुरुआत की, पहले दिन देरशाम तक इंदौर, देवास, भोपाल सहित अन्य शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।