25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
तरबूज बेचने आए किसान नेता का विवाद, निगम पर तराजू जब्त करने और पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप
Play video

तरबूज बेचने आए किसान नेता का विवाद, निगम पर तराजू जब्त करने और पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप

-किसान नेता ने निर्वस्त्र होकर सडक पर तरबूज फेंके, पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की

Google source verification

इंदौर। मंगलवार को देपालपुर से एरोड्रम इलाके में तरबूज बेचने आए किसान का नगर निगम और पुलिसकर्मियों से जमकर विवाद हो गया, किसान ने विरोध करते हुए निर्वस्त्र होकर सडक पर तरबूज फेंक दिए और साथियों के साथ चक्काजाम का प्रयास किया। किसान का आरोप था कि उनके साथ एरोड्रम थाने के पुलिस कर्मियों ने मारपीट की है। नगर निगम की टीम ने सडक से गुजरते वक्त ही तराजू जब्त कर लिया। किसान विक्रम सिंह सिसौदिया ने मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने लिखित शिकायत कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी भी दी कि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो एरोड्रम थाना परिसर में ही आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।