16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
सुबह से शाम तक रिमझिम, 5.8 डिग्री गिरा दिन का तापमान
Play video

सुबह से शाम तक रिमझिम, 5.8 डिग्री गिरा दिन का तापमान

- मौसम विभाग ने अगले दो दिन तेज बारिश की जारी की चेतावनी

Google source verification

इंदौर. दक्षिण-पश्चिमी मानसून के प्रवेश के साथ ही बारिश शुरू हो गई है। गुुरुवार को सुबह से शाम तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। दिनभर में 11.3 मिमी बारिश हुई। जून में 28.7 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिमी मानसून सहित राजस्थान व उत्तर प्रदेश में बने सिस्टम के कारण अगले दो दिन तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.6 व न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले यह 31.4 व 24.2 डिग्री था। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 5.8 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। आर्द्रता 95 फीसदी रही। 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिम-दक्षिण पश्चिम हवा चली। भारत मौसम विज्ञान विभाग की वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन ने बताया कि अगले दो दिन तक इंदौर और संभाग के कुछ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।