25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
दुर्गापुर गैंगरेप में आया नया ट्विस्ट, पीड़िता को लेकर पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा
Play video

दुर्गापुर गैंगरेप में आया नया ट्विस्ट, पीड़िता को लेकर पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

ओडिशा की रहने वाली छात्रा और उसका दोस्त पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ते हैं।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Oct 17, 2025

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांचकर्ताओं ने दावा किया कि पीड़िता गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में से एक के साथ ‘प्रेम संबंध’ में थी और 10 अक्टूबर को जब उसका यौन उत्पीड़न हुआ तो वो उसी के साथ कॉलेज परिसर से बाहर गई थी। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। इस खुलासे ने मामले की प्रकृति को जटिल बना दिया है। पुलिस ने व्हाट्सएप चैट सहित पर्याप्त सबूत जुटाने का दावा किया है, जो पीड़िता और आरोपी क्लासमेट के बीच रिश्ते की पुष्टि करते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस आरोपी को सबसे आखिर में गिरफ्तार किया गया, वो पीड़िता का सहपाठी है और घटना वाली रात वे एक तयशुदा प्लान के तहत बाहर गए थे। पुलिस ने कहा कि पीड़िता गिरफ्तार किए गए अपने दोस्त के साथ रिश्ते में थी, हमने इसे साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत जुटाए हैं। व्हाट्सएप पर उनकी बातचीत भी इसकी पुष्टि करती है।