17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
हरित प्रदेश… यहीं संकल्प हमारा, हरा भरा हो प्रदेश प्यारा, नागचून मुक्तिधाम में फलदार पौधों का रोपण
Play video

हरित प्रदेश… यहीं संकल्प हमारा, हरा भरा हो प्रदेश प्यारा, नागचून मुक्तिधाम में फलदार पौधों का रोपण

-विधायक प्रतिनिधि ने लिया मुक्तिधाम को गोद, करेंगे विकसित

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Jul 08, 2025

पत्रिका समूह के हरित प्रदेश अभियान के तहत ग्राम पंचायत नागचून स्थित नागेश्वर मुक्तिधाम में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, जिला पंचायत और ग्राम पंचायत के सहयोग से यहां 51 फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने सभी को हरा-भरा मप्र का संकल्प भी दिलाया। साथ ही मुक्तिधाम को गोद लेकर इसे विकसित करने की घोषणा भी की गई।

आम, जाम, जामुन के फलदार पौधे लगाए
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीराम चौधरी, भाजपा जावर मंडल अध्यक्ष हरीश सेन, ग्राम सरपंच सौरभ (स्वास्तिक) चौरे, भावेश बिल्लौर, राजपाल सिंह राठौड़, दुर्गेश शमा, ढोरानी सरपंच राहुल मंदवाल, जिला विधिक सेवा के पीएलवी गणेश कनाडे, जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक राजकुमार मालाकार, नवांकुर संस्था से मुकेश मालवीय, मूलचंद मौर्य द्वारा पौधरोपण किया गया। इस दौरान आम, जाम, जामुन, कटहल सहित अन्य फलदार पौधे लगाए गए। सरपंच सहित ग्रामीण महेश कनाडे, कमल कनाडे, दीपक मासरे, रमेश कनाडे लक्ष्मण पटेल, कैलाश पटेल, पन्नालाल डाक्से, श्यामलाल पटेल, राहुल पटेल, आनंद राम पटेल आदि ने इन पौधों के पेड़ बनने तक संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का आभार सरपंच सौरभ चौरे ने माना।