24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
VIDEO: कोबा में 1500 पेड़ लगाकर होगा अर्बन फॉरेस्ट का निर्माण
Play video

VIDEO: कोबा में 1500 पेड़ लगाकर होगा अर्बन फॉरेस्ट का निर्माण

गांधीनगर के कोबा में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अर्बन फॉरेस्ट अभियान का प्रारंभ कराया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम पहले के तहत इस अभियान का प्रारंभ किया गया है, जिसमें कोबा में 1500 पेड़ लगाए जाएंगे।
Google source verification

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के अंतर्गत 31 अगस्त तक राज्यभर में आयोजित होने वाले अर्बन फॉरेस्ट अभियान का गांधीनगर से शुभारंभ किया। गांधीनगर महानगरपालिका क्षेत्र के कोबा में 4700 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में 1500 पेड़ लगाकर अर्बन फॉरेस्ट का निर्माण किया जाएगा। अभियान के तहत राज्य के शहरों में वन-वृक्ष का विस्तार बढ़ाने के लक्ष्य के साथ राज्य की महानगरपालिकाओं और 157 नगरपालिकाओं में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत अर्बन फॉरेस्ट महाअभियान आयोजित किया गया है। कोबा में 4700 से अधिक वर्ग मीटर के प्लॉट में अर्बन फॉरेस्ट का निर्माण किया जाएगा, जिसमें नीम, आम, इमली, आंवला जैसे 1500 पौधे लगाए जाएंगे।