12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

भीलवाड़ा में स्कूटी से गिरा कर महिला का नगदी भरा पर्स लूटा

भीलवाड़ा शहर में आनंदधाम हवेली के निकट सोमवार रात मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने महिला से नगदी भरा पर्स छीन लिया। जानकारी के अनुसार आरसी व्यास नगर निवासी मोनिका शाह सोमवार रात साढ़े आठ बजे स्कूटी से बाजार जा रही थी।

Google source verification

भीलवाड़ा। शहर में आनंदधाम हवेली के निकट सोमवार रात मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने महिला से नगदी भरा पर्स छीन लिया। जानकारी के अनुसार आरसी व्यास नगर निवासी मोनिका शाह सोमवार रात साढ़े आठ बजे स्कूटी से बाजार जा रही थी।

पति अंकित शाह व बेटी अन्य स्कूटी पर साथ थे। तभी एचआर टावर के समीप बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपटा मार कर मोनिका काे गिरा दिया और पर्स छीन भाग गए। साथ चल रहे पति को लगा कि बाइक स्लिप होने से पत्नी गिर गई। मोनिका ने बैग छीनने की बात कही। मौके पर रूके लोगों ने संदिग्धों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी पर मौके पर भीड़ हो गई। पुलिस भी आई।

मोनिका ने बताया कि पर्स में करीब पन्द्रह हजार रुपए व चांदी के सिक्के थे। आईफोन, आधार एवं पेनकार्ड समेत कई दस्तावेज थे। बदमाशों ने सफेद व लाल शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश के लिए नाकाबंदी भी कराई। अंकित ने बताया कि बेटी के कपड़े खरीदने निकले थे। लव गार्डन के समीप पंप से स्कूटी में पेट्रोल भराया, संभव है कि यहीं से रैकी की गई।