इंदौर। जिला प्रशासन की जनसुनवाई में कई रोचक मामले आए। मंगलवार को कलेक्टर आशीष सिंह की जनसुनवाई में
पारिवारिक विवादों की भरमार हो गई। सम्पत्ति विवादों व भरण-पोषण के प्रकरणों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिसको लेकर कलेक्टर सिंह के निर्देश पर मध्यस्थता केंद्र भी स्थापित किया गया। उसमें बड़ी संख्या में विवादों को सुलझाया जा रहा है।
कलेक्टर सिंह ने शिक्षा, इलाज और रोजगार के लिए जरूरतमंदों को रेडक्रॉस से मदद की। उसमें एक दर्जन से अधिक लोग शामिल है। महालक्ष्मी नगर के कुछ सदस्यों ने भी अपने प्लॉटों की समस्या बताई जिसके निराकरण को लेकर अपर कलेक्टर गौरव बैनल को जांच सौंपकर 7 दिन में रिपोर्ट मांगी है।