10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

जयपुर को स्टेट सीनियर वॉलीबाॅल चैंपियनशिप में दोहरे ​खिताब 

69वीं राजस्थान स्टेट सीनियर वॉलीबाॅल चैंपियनशिप में जयपुर ने रविवार रात को दोनों वर्ग के ​खिताब जीत लिए। महिला वर्ग में जयपुर डीएवी ने मेजबान भीलवाड़ा पर ​खिताबी जीत दर्ज की। भीलवाड़ा टीम उपविजेता रही। जबकि पुरुष वर्ग में जयपुर ग्रामीण विजेता रही।

Google source verification

भीलवाड़ा। 69वीं राजस्थान स्टेट सीनियर वॉलीबाॅल चैंपियनशिप में जयपुर ने रविवार रात को दोनों वर्ग के ​खिताब जीत लिए।  महिला वर्ग में जयपुर डीएवी ने मेजबान भीलवाड़ा पर ​खिताबी जीत दर्ज की। इसके साथ ही पहली बार सुपर लीग में प्रवेश कर ​खिताब जितने का सपना मेजबान भीलवाड़ा टीम का चूर हो गया। भीलवाड़ा टीम उपविजेता रही। जबकि पुरुष वर्ग में जयपुर ग्रामीण विजेता रही। 

आयोजन सचिव शिवराम खटीक ने बताया कि चैंपियनशिप सुपरलीग के आधार पर खेली गई। अंतिम चार में पहुंची चार टीमों ने आपस में कुल तीन मैच खेले। इसमें सर्वा​धिक मैच में जीत अर्जित करने वाली टीम ने चैंपियन​शिप जीती है। रविवार  रात नगर निगम स्टेडियम में दूधिया रोशनी में चैंपियनशिप के ​खिताबी मुकाबले हुए। दोनों विजेता टीमों को अति​थियों ने ट्रॉफी प्रदान की। 

भीलवाड़ा पहली बार बनी उप विजेता

भीलवाड़ा की महिला टीम चैंपियनशिप के इतिहास में पहली बार सुपरलीग में पहुंची थी ।  लेकिन अंतिम लीग मैच में जयपुर डीएवी से हार का सामना करना पड़ा। इसी प्रकार भीलवाड़ा की पुरुष टीम को 40  साल बाद सुपर लीग में वापसी हुई।

जयपुर ग्रामीण को खिताब

पुरुष वर्ग के सुपर लीग मैचो के अंक के आधार पर जयपुर ग्रामीण की टीम विजेता रही। इंडियन ऑयल जोधपुर उपविजेता रही। बीकानेर तीसरे स्थान पर रही। जबकि मेजबान भीलवाड़ा चौथे स्थान पर रहा