26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
Nagaur patrika…बंद हुए नलकूपों को 24 घंटे में चालू करवाएं, शिथलता बरती तो कार्रवाई…VIDEO
Play video

Nagaur patrika…बंद हुए नलकूपों को 24 घंटे में चालू करवाएं, शिथलता बरती तो कार्रवाई…VIDEO

नागौर. गर्मी के दिनों में नहरबंदी के दौरान जल वितरण व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा के लिए जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता रामचंद्र राड रविवार को नागौर पहुंचे। यहां पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नहरबंदी के दौरान जल वितरण के लिए येाजनाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही तहसीलवार खराब, चालू एवं मरम्मत योग्य हैंडपम्प व नलकूपों की की स्थिति जानी। अतिरिक्त मुख्य अभियता राड ने कहा कि खराब चल रहे हैंडपम्पों-नलकूपों को दुरुस्त कराने के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर जल परिवहन व्यवस्था की पूरी तैयारियां करने निर्देश देते हुए कहा कि हर साल गर्मी में लोग परेशान होते हैं। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। यह स्थिति नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी प्लान भी पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। ताकि आवश्यकतानुसार संबंधित जगहों पर अपेक्षानुसार जलापूर्ति का प्रबन्ध त्वरित स्तर पर किया जा सके। इस दौरान अतिरिक्त अभियंता राड ने अथियासन, इनाना, बोड़वा, अड़वड़, पालड़ी पिचकिया, ज़ुझंडा, पालड़ी व्यास, खुडखुडा, संखवास, मोडी, मानकपुर, मेडास, ढूंढियारी , खजवाना, रूण, गागुड़ा, मेड़ता रोड, रियावरी, भेरूंदा आदि में विभागीय येाजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति देखी, और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बंद हो चुके नलकूपों को 21 घंटे के अंदर सुचारु रूप से संचालित कराए जाने की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से की जानी चाहिए। इस संबंध में शिकायत मिली तो फिर शिथिलतता बरतने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। इस दौरान जल वितरण के अधीक्षण अभियंता श्योजीराम, प्रोजेक्ट अधीक्षण अभियंता पी. एस. तंवर, अधिशासी अभियंता मोहनलाल कड़ेला, अधिशासी अभियंता रमेशचंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।