28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा में उमड़े लोग, गुंजायमान हुए जयकारे पुष्प व ईत्र की वर्षा से महका यात्रा मार्ग
Play video

भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा में उमड़े लोग, गुंजायमान हुए जयकारे पुष्प व ईत्र की वर्षा से महका यात्रा मार्ग

ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुरामजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर विभिन्न जगहों से पधारे आगंतुकों का माला साफा पहनाकर व प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मोमोलियां पाड़ा स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ 551 कलशों का विधिवत पूजन कराया और भगवान परशुरामजी की तस्वीर सुसज्जित रथ में विराजित कर पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा रवाना हुई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Jitendra Sharma

•

Updated: 19 May 2024, 11:50 AM IST

मंडरायल. यहां ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुरामजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर विभिन्न जगहों से पधारे आगंतुकों का माला साफा पहनाकर व प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मोमोलियां पाड़ा स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ 551 कलशों का विधिवत पूजन कराया और भगवान परशुरामजी की तस्वीर सुसज्जित रथ में विराजित कर पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा रवाना हुई। जिसमें डीजे पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुई। पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा के बीच भगवान परशुरामजी के जयकारे गूंज रहे थे। यात्रा नींदर गेट, सीता रामजी मंदिर, झंडा चौक, सब्जी मंडी, रामलीला चौक, बस स्टैंड, अस्पताल, पुलिस थाना, रोधई मोड़ होते पाराशर गार्डन पहुंची। थानाधिकारी महेंद्रसिंह चौधरी सहित पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था के लिए शोभायात्रा के दौरान निगरानी रखे हुए थे। टैंकर से पानी डाल सड़क की ठंडी यात्रा के समय तेज धूप से तपती सड़क को ठंडा करने के लिए टैंकर से पानी डाला गया। जिससे की महिलाओं को नंगे पांव चलने में दिक्कत नहीं आए। शोभायात्रा व कलशयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में भगवान परशुरामजी का झंडा लेकर जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह हुआ स्वागत, झांकियों ने मोहा शोभायात्रा में परशुरामजी की सजीव झांकी सजाई गई। शोभायात्रा व कलशयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कोल्डड्रिंक, लस्सी ,ज्यूस, अमरस आदि पिलाकर स्वागत किया गया। मोमोलिया पाड़ा में रामसहाय पाराशर की ओर से लस्सी ,मुख्य बाजार में अग्रवाल समाज की ओर से शरबत ,सब्जी मण्डी में केला वितरण शांडिल्य पाड़ा की ओर से चौकी पर कोल्डड्रिंक ,गोकोलिया पाड़ा की ओर से बाग वाले मंदिर के सामने से आमरस ,चुंगी नाके पर चंद्रमोहन खेमरिया की ओर से लस्सी तथा राजपूत समाज की ओर से फ्रूट्स व लस्सी पिलाकर यात्रा का स्वागत किया गया। अतिथियों का किया स्वागत ब्राह्मण समाज अध्यक्ष कैलाश भारद्वाज की अध्यक्षता एवं हिमाशु शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में बाहर से आए अतिथियों का जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। राजस्थान के कई जिलों सहित मध्यप्रदेश के सैकड़ों विप्र बंधुओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर समाज सुधार पर चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि हिमांशु शर्मा, जिलाध्यक्ष मदनमोहन पचौरी, कन्हैयालाल शर्मा, माधव हरदेनिया, बाबूलाल अरहेला, एडवोकेट रामसहाय पाराशर, मनमोहन शर्मा उर्फ लाला चौबे सहित मध्यप्रदेश के विप्र बंधुओं ने अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन पूर्व सरपंच योगेश पंडित ने किया। इस दौरान नरेश अरहेला, मोहनबाबू व्यास, प्रह्लाद पंडित, लक्ष्मी पंडा, बॉबी पंडित, केदार हरदेनिया, पप्पू पुजारी, हरीबाबू भारद्वाज, मधुसूदन पांचोली, घनश्याम महेरा, सुरेश पुजारी, गोपाल मास्टर, शशिमोहन शर्मा, एडवोकेट श्यामसुंदर शर्मा, हरिओम बाबू, मनोज पंडित, पुष्पेंद्र भाई, कल्ला पंडित, महेश शर्मा, शिवकांत कौशिक, बनवारी तिवारी आदि मौजूद रहे।