13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

भीलवाड़ा के आरजिया में साइबर ठगी के गढ़ में पुलिस तलाश रही सबूत

भीलवाड़ा। जिले के मांडल क्षेत्र के आरजिया में हरियाणा साइबर टीम के अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य सरगना के ठिकाने के खुलासे के बाद अब भीलवाड़ा साइबर टीम में जांच में जुट गई है।

Google source verification

भीलवाड़ा। जिले के मांडल क्षेत्र के आरजिया में हरियाणा साइबर टीम के अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य सरगना के ठिकाने के खुलासे के बाद अब भीलवाड़ा साइबर टीम में जांच में जुट गई है।

साइबर थाना प्रभारी हरजीराम यादव ने बताया कि घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। हरियाणा पुलिस की कार्रवाई के दौरान जब्त उपकरण का ब्योरा जुटाया जा रहा है। एटीएम में मिले गुप्त सीसी कैमरों को भी जांच कर रहे हैं। हरियाणा पुलिस आरजिया के तार अन्य जिलों व राज्य से जुड़े होने की संभावना के चलते फिर भीलवाड़ा आएगी।

व्हाट्सप ग्रुप पर टास्क के नाम ठगी

हरियाण पुलिस की एफआईआर के अनुसार आरजिया निवासी जुबैर हुसैन ने हरियाणा के बहादुरगढ़ के पालिका कॉलोनी निवासी जितेंद्र के साथ 21 अप्रेल 2023 को व्हाट्सप पर कालिंग कर टास्क के नाम पर 21 लाख 90 हजार 331 रुपए की साइबर ठगी की है। इस मामले में अलवर जिले के केरोथ निवासी रतनलाल को गिरफ्तार किया है।

यह हुई बरामदगी

यहां कार्रवाई के दौरान 9 लाख 97 हजार कैश, 27 मोबाइल फोन, तीन कीपेड मोबाइल फोन, एक करंसी काउंटिंग मशीन, एक सीसीटीवी कैमरा, 27 अलग-अलग विभागों की मोहर, एक पीओएस मशीन, एक हार्ड ड्राइव, 68 एटीएम कार्ड, 37 पैन कार्ड, 27 आधार कार्ड, 7 ड्राइविंग लाइसेंस, 13 वोटर आईडी कार्ड, गैमिग सिस्टम मशीन, 96 फोन पे स्कैनर, 17 सीड कंप्यूटर, 30 फोन पे स्कैनर स्पीकर, दो लैपटॉप, एक टैब, चार पासपोर्ट, 65 बैंक की चेकबुक, 60 बैंक पासबुक, 56 मोबाइल सिम, 7 पहचान पत्र, एक राउटर, एक वाई-फाई सिम, दो वॉकी टॉकी सेट, 7 पैन ड्राइव, एक हिटची एटीएम डेबिट कार्ड बरामद किया।