12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

भीलवाड़ा में पुलिस का धमाका: आठ देशी पिस्टल व 23 कारतूस पकड़े

भीलवाड़ा के गंगापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ दस दिवसीय अभियान छेड़ा। इस दौरान पुलिस ने आठ अवैध देशी पिस्टल व 23 जिंदा कारतूस बरामद किए। सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Google source verification

भीलवाड़ा। गंगापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ दस दिवसीय अभियान छेड़ा। इस दौरान पुलिस ने आठ अवैध देशी पिस्टल व 23 जिंदा कारतूस बरामद किए। सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि सहाड़ा वृत्त क्षेत्र में एएसपी रोशन पटेल व उपाधीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह के सुपरविजन में टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापे मारे। अवैध हथियार की खरीद कहां से हुई और तस्करी में कौन-कौन लिप्त है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी ने बताया कि 18 अक्टूबर को गंगापुर में आमेट के जोर थाना क्षेत्र निवासी शिवलाल जाट व गंगापुर के आमली के जाटों का मोहल्ला निवासी रामलाल जाट को दो देशी पिस्टल व 14 जिंदा कारतूस समेत पकड़ा।

आमली में बागोर रोड पर 20 अक्टूबर को चीडखेडा तिराहा पर रायपुर के शिवनाथपुरा निवासी सत्यनारायण को एक अवैध देशी पिस्टल मय मैगजीन व 2 जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया। पोटला बाइपास पर 20 अक्टूबर को करेड़ामालास निवासी भागीरथ गुर्जर को दो अवैध देशी पिस्टल मय मैगजीन व 5 जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया।

25 अक्टूबर को धागडास चौराहा पर फूकिया निवासी मुकेश जाट व रायपुर के गाड़रीखेड़ा निवासी लादूलाल उर्फ लादेन कुमावत को दो अवैध देशी पिस्टल मय मैगजीन व 2 जिंदा कारतूस समेत पकड़ा। इसी प्रकार नांदशा चौराहा पर 26 अक्टूबर को नागौर के कुणीचौलसा निवासी चंदन उर्फ चन्दू जाट को अवैध देशी पिस्टल मय मैगजीन समेत गिरफ्तार किया।