12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

जनसुनवाई… बहुत हुआ आवेदन-निवेदन, अब होगा आंदोलन, अवैध शराब बिक्री से परेशान महिलाओं का आक्रोश

-कलेक्टर गुप्ता ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनी

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Aug 27, 2025

हमारे गांव में अवैध शराब बिक्री बढ़ती जा रही है। एक माह पहले हमने जनसुनवाई में आवेदन दिया, कार्रवाई तो हुई नहीं, बल्कि अवैध शराब बेचने वालों की संख्या बढ़ गई। पुलिस को फोन करों तो कहते है कि क्या तुम्हारे गांव के लिए हम बैठे है। अब आवेदन-निवेदन बहुत हो गया, अब सिर्फ चक्काजाम का रास्ता ही बचा है। ये कहना था जनसुनवाई में बलवाड़ा से आई महिलाओं का।

महिला किरण दांगोड़े ने बताया कि इसके पहले भी ज्ञापन देकर गए थे। पहले 20 लोग अवैध शराब बेच रहे थे अब 40 घरों में शराब बिकने लगी है। शिकायत करने पर कार्रवाई तो होती नहीं, उल्टे अवैध शराब बेचने वाले धमकाते है। वहीं, जनसुनवाई में आए कोटवारों ने एक बार फिर अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कोटवार संघ अब 4 सितंबर को भोपाल में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करेगा। मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने लोगों की समस्या सुनी और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिपं सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर केआर बड़ोले, अरविंद चौहान, संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये आवेदन भी आए
किल्लौद विकासखंड निवासी नियाज मोहम्मद एवं अन्य ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत लहाड़पुर के सरपंच और सचिव द्वारा निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार किये जाने की शिकायत करते हुए जांच की मांग की। पुनासा विकासखंड के ग्राम छाल्पीखुर्द निवासी पवन पिता मोहनदास ने इंदिरासागर जलाशय, सिंगाजी समाधि स्थल से बेडिय़ा नागरबेड़ा, तितली पार्क, हनुमंतिया, बोरिया माल जैसे पर्यटन स्थलों तक पर्यटकों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक नाव चलाने के लिए अनुमति की मांग की। मूंदी तहसील की ग्राम पंचायत गुलगांव रैयत के ग्राम हेड़ई निवासी राजू ने सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने के संबंध में कलेक्टर को आवेदन दिया। जिस पर उन्होंने एसडीएम पुनासा को शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।