30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
साइबर थाने में अब रमेश कुमार न्यौल होंगे नए थाना​ प्रभारी
Play video

साइबर थाने में अब रमेश कुमार न्यौल होंगे नए थाना​ प्रभारी

- पुलिस थानों की बदली सरकार: एसपी ने जारी किए आदेश, 17 सीआई और 24 एसआई के तबादले

Google source verification

श्रीगंगानगर. प्रदेश में तबादला सीजन का असर जिले में भी देखने को मिला है। बीती देर रात डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने 17 सीआई और 24 एसआई के तबादले किए र्है। एसपी की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार साइबर थाने में पहला सीआई रमेश कुमार न्यौल को लगाया हैं। हालांकि इस थाने में प्रभारी के तौर पर वहां डीएसआईपी कुलदीप वालिया को यह काम दे रखा था। न्यौल सदर थाने में सीआई के पद पर कार्यरत थे लेकिन उनका तबादला सदर से उनके पड़ौस में संचालित साइबर थाने में किया गया है। जबकि सदर थाने में अब सुभाषचन्द्र को कमान दी गई है। इसी प्रकार महिला पुलिस अ​धिकारी सुमन जयपाल को महिला थाना श्रीगंगानगर की सीआई के रूप में काम करेगी। सूरतगढ़ सदर के सीआई कृष्ण कुमार को समेजा कोठी भेजा गया है। अनूपगढ में ईश्वरप्रसाद को सीआई लगाया, वे पहले रायसिंहनगर थाने के सीआई थे। वहीं कलावती को घड़साना की बजाय त्वरित अनुसंधान में लगाया गया है। इसके साथ साथ महावीर प्रसाद को नई मंडी घड़साना सीआई, रामप्रताप को करणपुर और सत्यनारायण गोदारा को रायसिंहनगर की कमान दी गई है। इधर, सूरतगढ़ सदर में रामकुमार और हिन्दुमलकोट में गुरमेल ​सिह​थाना​धिकारी को लगाया है।

इन उपनिरीक्षकों की बदली जगह

एसपी की ओर से जारी की गई तबादला सूची के अनुसार एसआई गिरधारीसिंह को पुलिस लाइन से अब अपराध शाखा में रीडर के पद के तौर पर, एसआई हरबंस सिह को पुलिस लाइन से हिन्दुमलकोट क्षेत्र की कोनी पुलिस चौकी का प्रभारी लगाया गया है। इसी प्रकार एसआई ओमप्रकाश मान को समेजा कोठी से सूरतगढ थर्मल पुलिस चौकी प्रभारी, महिला थाना प्रभारी ज्योति नायक को महिला थना में ही एसआई के तौर पर काम करना होगा। वहीं एसआई सिरकौर को पुलिस लाइन से गजसिंहपुर थाने में, एसआई नरेश कुमार को जवाहरनगर से सादुलशहर थाने मे, सम्पतराम धायल को सूरतगढ़ शहर से मुकलावा थाने, पुलिस लाइन में चल रहे चन्द्रभान को रायसिंंहनगर, भोलाराम बेनीवाल को रायसिंहनगर से नई मंडी घड़साना, सुमन परिहार को रामसिंहपुर थाने से कोतवाली में, मलकीयत सिंह को चूनावढ़, जयवीर सिंह को जवाहरनगर, सुभाषचन्द्र को रामसिंहपुर, नवनीत सिह को रावला, बलवंत कुमार को मीरा चौकी प्रभारी के तौर पर लगाया है। वहीं, जीतराम को सदर श्रीगंगानगर, नगेन्द्र सिंह को सूरतगढ़ शहर, एसआई रामेश्वरलाल बिश्नोई को कोतवाली से मीरा पुलिस चौकी प्रभारी, राजकुमार को मीरा चौकी प्रभारी से जवाहरनगर थाने में, देवीलाल को मुकलावा थाने से अनूपगढ़ क्षेत्र बांडा पुलिस चौकी प्रभारी, हसंराज को सादुलशहर को सदर थाना श्रीगंगानगर में लगाया गया है।