8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
आरपीएफ ने महिला यात्रियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Play video

आरपीएफ ने महिला यात्रियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) साबरमती ने महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इन जवानों ने महिला यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए मेरी सहेली जैसी पहल की जानकारी दी। ट्रेनों, प्लेटफार्म, परिसर में पोस्टर-बैनर के जरिए महिलाओं को जागरूक किया गया।

आरपीएफ-साबरमती थाने की निरीक्षक ऋचा रेपसवाल ने कहा कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अंशुमान त्रिपाठी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें महिला यात्रियों को सम्मान के प्रतीक स्वरूप गुलाब का फूल भेंट किया। ट्रेनों में अकेले सफर करनेवाली महिला यात्रियों से संवाद कर सुरक्षा उपायों के बारे में बताया और उनसे सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेरी सहेली जैसी पहलें लगातार संचालित की जा रही हैं, जिसमें महिलाओं को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत आरपीएफ को देने हेतु भी प्रोत्साहित किया।