23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
शादी सम्मेलन में जा रहे इंदौर के परिवार की कार पलटी, महिला की मौत
Play video

शादी सम्मेलन में जा रहे इंदौर के परिवार की कार पलटी, महिला की मौत

मक्सी रोड पर टायर फटने से हादसा
Google source verification

देवास. देवास-मक्सी रोड पर बरखेड़ा फाटा के पास इंदौर के एक परिवार की कार पलटने से एक महिला की मौत हो गई। यह परिवार इंदौर से पचोर के पास दुबली गांव में एक शादी सम्मेलन में शामिल होने जा रहा था। बताया गया है कि कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में निर्मला पति घनश्याम, निवासी इंदौर, की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक कृष्णा मुरारी, निवासी इंदौर, ने बताया कि हादसे के बाद वह बेहोश हो गए थे। इस दुर्घटना में तीन बच्चों सहित चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में कृष्णा साहू (35), मंजू साहू (23), आर्यन साहू (6) और आदर्श साहू (ढाई वर्ष) शामिल हैं, जिन्हें उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।