15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
राजबाड़ा पर सिटी बस सुपरवाइजर से चाकूबाजी में आरोपी गिरफ्तार
Play video

राजबाड़ा पर सिटी बस सुपरवाइजर से चाकूबाजी में आरोपी गिरफ्तार

इंदौर. शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। रास्ते से हटने का कहने भर के विवाद में चाकू से हमला कर रहे हैं। बीते रविवार को सिटी बस सुपरवाइजर धीरज (30) पर दो बदमाशों ने चाकू से दो वार कर दिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी रमन (22) पिता अशोक खिंची […]

Google source verification

इंदौर. शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। रास्ते से हटने का कहने भर के विवाद में चाकू से हमला कर रहे हैं। बीते रविवार को सिटी बस सुपरवाइजर धीरज (30) पर दो बदमाशों ने चाकू से दो वार कर दिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी रमन (22) पिता अशोक खिंची निवासी भाट मोहल्ला और कार्तिक (24) पिता विक्रम सोलंकी निवासी मोती तबेला को गिरफ्तार किया है।सराफा थाना प्रभारी सुरेंद्र रघुवंशी ने बताया, रविवार शाम 6 बजे राजबाड़ा सिटी बस स्टॉप पर आरोपी रमन और कार्तिक अपनी बाइक लेकर पहुंचे और सिटी बस ड्राइवर से बस हटाने के लिए बोलने लगे। उनका कहना था कि बाइक सिटी बस की जगह खड़ी होगी। ड्राइवर से अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर सिटी बस सुपरवाइजर धीरज (30) पिता ओमप्रकाश दुबे ने विवाद शांत करने के लिए आरोपियों से कहा। आरोपियों ने कहा ‘ तू बीच में बोलने वाला कौन होता है, तुझे ही निपटा देते हैं. और चाकू मार दिया। हमले में हाथ और पैर पर गहरे घाव आए हैं। वारदात के बाद घटना स्थल के साथ ही फॉर्वर्ड और बैक रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। आरोपियों को उज्जैन रोड मौनी बाबा आश्रम से गिरफ्तार किया है।