
बाड़मेर। शहर के ओवरब्रिज पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने शहर में पैदल घुमाया। साथ ही आरोपी की मौका तस्दीक के लिए कोतवाली से घटनास्थल तक परेड करवाई। आरोपी पांच अलग-अलग मामलों में वांटेड चल रहा है। आरोपी से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।
कोतवाली थानाधिकारी बलभ्रदसिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में आरोपी दुर्जनसिंह पुत्र भीमसिंह निवासी केलनोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे घटनास्थल लेकर गई। जहां मौका तस्दीक करवाई है। पुलिस ने बताया कि छह माह पूर्व आरोपी ने सहयोगियों के साथ बाइक पर सवार श्रवणसिंह पर जानलेवा हमला कर मारपीट की गई थी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्ताारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में आठ प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक दिन पहले एसपी के समक्ष पेश होकर आत्मसमर्पण किया था।