27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
सर्राफा व्यवसायियों का लाखों का सोना हड़प कर कारीगर भाग गया बंगाल
Play video

सर्राफा व्यवसायियों का लाखों का सोना हड़प कर कारीगर भाग गया बंगाल

भीलवाड़ा शहर में सर्राफा व्यवसायियों से 14 लाख का सोना हड़प कर भागे कारीगर को भीम गंज पुलिस ने तलाश कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से आं​शिक जेवरात व नकदी भी बरामद हुई है।
Google source verification

भीलवाड़ा

image

Narendra Kumar Verma

image

crime in bhilwara city

Oct 08, 2025

भीलवाड़ा। शहर में सर्राफा व्यवसायियों से 14 लाख का सोना हड़प कर भागे कारीगर को भीम गंज पुलिस ने तलाश कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से आं​शिक जेवरात व नकदी भी बरामद हुई है।

भीमगंज थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि नागौरी मोहल्ला निवासी योगेश सोनी व सर्राफा बाजार के व्यवसायियों ने भीमगंज थाने पर गत दिनों एक रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि आरोपी चन्दन क्षेत्रपाल निवासी महेशपुर बर्द्धमान, वेस्ट बंगाल हाल निवासी बडे मंदिर के पीछे, बहाला जो कि सोने के आभूषण को बनाने का कारीगर है। इसको समय समय पर अलग-अलग मात्रा में शुद्ध सोना आभूषण बनाने के लिए दिया गया। मगर आरोपी सभी का शुद्ध सोना हड़प कर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अनुसंधान के दौरान सुराग जुटाए। गठित पुलिस टीम आरोपी को तलाशते हुए पश्चिम बंगाल पहुंची। यहां से आरोपी को डिटेन कर भीलवाड़ा लाया गया। थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी ने व्यवसायियों से आभूषण तैयार करने के नाम पर शुद्ध सोना हडप कर फरार होना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 126.9 ग्राम सोना, 58.870 ग्राम चांदी व 1,51,021 नकद बरामद किए।