नवरात्र की शुरुआत तीन पीढिय़ों ने खेला गरबा, दादी, पोती और बहू मिलाई ताल
फिल्मी भक्ति गीत से हुई शुरुआत।
-हाई नोट्स डीजे साउंड पर मिक्स रेप सॉग्स
.नवरात्र की पहली रात गरबों को लेकर चेहरों पर एक अलग ही चमक नजर आ रही थी। कहीं रात 8 बजे डाडियों की खनक के साथ भक्ति के पर्व में मां शक्ति की आरती कर उत्सव की शुरुआत की गई, तो कहीं रात 9 बजे व 10 बजे से गरबा उत्सव की शुरुआत हुई। फुल ड्रेसअप, मेकअप में पांडालों में गरबा करने के लिए पार्टीसिपेंट्स पहुंचे। कहीं तालियों से तो कही डांडियों से भारतीय परंपरागत गीतों के साथ गरबा नृत्य की शुरुआत हुई। देश गीत पर बीट बदली और हाई नोट्स म्यूजिक पर शुरु हुआ जोश से भरपूर उत्साह और उमंग का उत्सव। डीजे पर अलग-अलग थीम गरबों से शहर के गरबा पांडाल गूंजते नजर आए।
इंदौर। शहर में नवरात्र के पहले दिन ही गरबों की रंगारंग शुरुआत हो गई। इस शुरुआत के लिए तालों की जुगलबंदी भी खूब देखने को मिली। बॉलीवुड मिक्स संगीत ने गरबों में खूब जोश व उमंग भर दिया। कही गुजराती थीम, कहीं मालवी, तो कहीं बॉलीवुड थीम पर गरबा नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने गरबा देखने वालों के चहरे पर भी मुस्कान खिला दी। कुछ गरबा पांडालों की रौनक फिल्मी सितारों ने भी बढ़ाई।
गुजराती रंग में रंगी भाग्यश्री
बायपास स्थित गार्डन में फ्री स्टाइल गरबा महोत्सव में पहले दिन बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री गुजराती थीम पर कलाकारों के साथ कदमताल मिलाती नजर आई। भाग्यश्री को देख दर्शकों का उत्साह भी दोगुना हो गया। गरबों के लिए 1 लाख वाट के अमेरिकन साउंड सिस्टम पर ट्रेडीशनल आउटफिट में कलाकारों ने संगीत की धुन पर मां की आराधना की ।
तलवार गरबा का अनूठा अंदाज
गरबा उत्सव में शहर के क्षत्राणी संगम क्लब ने डांडिया गरबा करने के बजाए पारंपरिक संगीत पर तलवार गरबा और परंपरा का अद्भुत नजारा पेश किया।
क्लब की सभी सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर ढोल और लोक संगीत की धुनों पर थिरकते नजऱ आए।