24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
मेडिकल कैम्प में जरूरतमंदों ने कराई स्वास्थ्य जांच
Play video

मेडिकल कैम्प में जरूरतमंदों ने कराई स्वास्थ्य जांच

बापूनगर स्थित शुभलक्ष्मी फ्लैट में जीसीएस अस्पताल और संवेदना चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चिकित्सा शिविर हुआ, जिसमें 100 से ज्यादा लोग ने स्वास्थ्य जांच कराई।
Google source verification

बापूनगर स्थित शुभलक्ष्मी फ्लैट में जीसीएस अस्पताल और संवेदना चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया,जिसमें जरूरतमंदों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इसके अलावा पहलगाम के मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी गई। बापूनगर के विधायक दिनेश सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर यह कार्यक्रम किया गया।

आयोजक जोगेन्द्रसिंह राजपूत और प्रकाश सिंह राजपूत के अनुसार चिकित्सा शिविर में जरूरतमंदों की नेत्र, रक्तचाप, त्वचा समेत कई रोगों की जांच की गई, जिसमें 100 से ज्यादा लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान विधायक दिनेश कुशवाह का स्थानीय लोगों ने सम्मान किया। इसके अलावा बापूनगर विधानसभा क्षेत्र में पक्षियों के लिए पानी के कुंडा वितरण, रक्तदान शिविर, और सुन्दरकांड पाठ के भी आयोजन किए गए।