13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

गुजरात@75 डिजाइन की थीम पर लोगो तैयार करने वाले को मिलेंगे 3 लाख

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल गांधीनगर में गुजरात@75 डिजाइन की थीम पर लोगो तैयार करने की प्रतियोगिता का ई-प्रारंभ करते हुए। बेहतर लोगो बनाने वाले को तीन लाख रुपए प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Google source verification

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल गांधीनगर में गुजरात@75 डिजाइन की थीम पर लोगो तैयार करने की प्रतियोगिता का ई-प्रारंभ करते हुए। बेहतर लोगो बनाने वाले को तीन लाख रुपए प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। पेज-3- एंकर: गुजरात@75 डिजाइन की थीम पर लोगो तैयार करने वाले को मिलेंगे 3 लाख

2035 में गुजरात के पूरे होंगे 75 वर्ष, मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में नामांकन का कराया ई-प्रारंभ,

गांधीनगर. वर्ष 2035 में गुजरात की स्थापना के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। ऐसे ऐतिहासिक अवसर के उत्सव-समारोह के रूप में गुजरात सरकार ने MyGovindia प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय स्तर पर लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सोमवार को गांधीनगर में इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का ई -प्रारंभ कराया।

प्रतियोगिता में गुजरात के 75 वर्ष की यात्रा के प्रतीक के रूप में सृजनात्मक तथा अर्थपूर्ण लोगो आमंत्रित किए जा रहे हैं। इससे राज्य के आर्थिक नेतृत्व, तकनीकी प्रगति, सांस्कृतिक प्रभुता तथा लोक केन्द्रित शासन को उजागर करने का उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री ने सृजनात्मकता की अभिव्यक्ति के विशिष्ट अवसर समान इस लोगो डिजाइन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नामांकन का Mygov.in प्लेटफॉर्म पर प्रारंभ कराया। देशभर से नागरिक स्वयं अपने डिजाइन किए लोगो को 28 जुलाई से 14 अगस्त के दौरान Mygov.in की https://www.mygov.in/task/gujarat75-years-logo-competition/ लिंक पर सबमिट कर सकेंगे।

प्रतियोगिता में चयनित लोगो को 3 लाख रुपए का पुरस्कार तथा प्रथम पांच प्रतियोगियों को मुख्यमंत्री प्रमाणपत्र प्रदान सम्मानित करेंगे। गुजरात@75 : वाइब्रेंट हेरिटेज, विजनरी फ्यूचर’की थीम के साथ होने वाली इस प्रतियोगिता में लोगों की सहभागिता बढ़ाकर तथा लोगों से ही प्राप्त हुए लोगो के जरिए एक विशिष्ट पहचान स्थापित करना है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव पंकज जोशी, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार डॉ. हसमुख अढिया, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एम. के. दास, मुख्यमंत्री के सलाहकार एस. एस. राठौड़, मुख्यमंत्री की अपर प्रधान सचिव अवंतिका सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. विक्रांत पांडे तथा वरिष्ठ सचिव उपस्थित रहे।

…………..