11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘गोली, कटा गला और खेत में 3 मोबाइल’, अशोकनगर में रितिक-मुस्कान की मौत को लेकर पुलिस के सामने 3 बड़े सवाल

Ashoknagar Mystery Car- अशोकनगर में एक i20 कार में मिली युवक-युवती की लाश। मृतकों की पहचान रितिक सोनी और मुस्कान जैन के रूप में हुई है। इस मामले को लेकर पुलिस के सामने तीन सवाल खड़े हो गए हैं।
3 min read
Google source verification
Ashoknagar case

Ashoknagar case- रितिक-मुस्कान (फोटो सोर्स- Patrika)

Ashoknagar Couple Death Case- मध्य प्रदेश के अशोकनगर का ईसागढ़ रोड गुरूवार को चर्चा का विषय बन चुका है। सुबह के समय सड़क किनारे खाली पड़े खेत में खड़ी i20 कार अब मिस्ट्री कार (Ashoknagar Mystery Car) में बदल चुकी है। इस कार में युवक-युवती की खून से सनी लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार का दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए। पुलिस ने देखा की युवक के चेहरे पर जलने और सिर पर गोली के निशान हैं। वहीं, दूसरी तरफ सीट पर बैठी युवती के गले पर धारदार चीज से रेतने के घाव है। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय रितिक सोनी (Hrithik Soni) और 24 वर्षीय मुस्कान जैन (Muskan Jain) के रूप में हुई है।

पुलिस के लिए पहेली बना मामला

पुलिस के लिए यह मामला पहेली बनता जा रहा है। पुलिस इस सनसनीखेज वारदात को मर्डर, सुसाइड और साजिश के त्रिकोण पर रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, एक कुल्हाड़ी, सल्फास (जहर) का पैकेट, एक सुसाइड नोट, तीन मोबाइल फोन एवं एक लाइटर बरामद किया गया है। पुलिस को तीनों मोबाइल कार से करीब 50 फीट दूर मिले हैं। वहीं, रोते-बिलखते परिजनों ने साफ कहा है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सोची-समझी खौफनाक साजिश है। मामले की जांच को लेकर पुलिस के सामने अब तीन बड़े सवाल खड़े हो गए है।

पुलिस के सामने तीन सवाल

सवाल नंबर 1 : अगर यह सुसाइड है, तो दोनों के तीन मोबाइल फोन कार से 50 फीट दूर खेत में क्यों और किसने फेंके?

सवाल नंबर 2 : कार के अंदर खून से सनी कुल्हाड़ी और कटर का मिलना क्या किसी तीसरे कातिल की मौजूदगी की गवाही दे रहा है?

सवाल नंबर 3 : एक ही समय पर युवक को गोली लगना और युवती का गला कटा होना, क्या किसी बड़ी रंजिश या ऑनर किलिंग का हिस्सा है?

हर एंगल से होगी जांच- देहात पुलिस

देहात पुलिस थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा ने मामले की जांच को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों और करीबियों के बयान लिए जा रहे हैं। साइंटिफिक और फॉरेंसिक एविडेंस के आधार पर मामले की तह तक जाकर बहुत जल्द सच सामने लाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद और भी चीजें साफ होंगी।

इंदौर की कंपनी में की जॉब, 3-4 साल से था प्रेम संबंध

जानकारी के मुताबिक, अशोकनगर निवासी रितिक और मुस्कान देर शाम अपने-अपने घरों से निकले थे। जब रात गहराने लगी और दोनों का कुछ अता-पता नहीं चला, तो परिवारों में बेचैनी बढ़ने लगी। उन्होंने कोतवाली थाने में दोनों की गुमशुदगी की शिकायत की। पुलिस ने मोबाइल कप ट्रेस कर लोकेशन निकाली तो वह ईसागढ़ रोड की तरफ मिली। पुलिस की टीम रात टीम बुधवार-गुरुवार रात करीब 3 बजे महाना गांव के पास सड़क किनारे एक कार पास पहुंची। कार के अंदर देखा तो सीट पर रितिक और मुस्कान के शव पड़े थे। पूरा केबिन खून से सना हुआ था। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक एवं मृतिका पिछले लगभग 3-4 वर्षों से प्रेम संबंध में थे। मृतक रितिक के पिता राकेश सोनी ने बताया कि उनका बेटा और मुस्कान 2-3 साल पहले इंदौर में एक ही कंपनी में जॉब करते थे।

विशेष जांच टीम (SIT) का गठन

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा ने तत्काल एसडीओपी अशोकनगर श्री विवेक शर्मा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है, विशेष जांच टीम में एसडीओपी अशोकनगर श्री विवेक शर्मा सहित थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रवि प्रताप सिंह चौहान, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक नरेश रावत, महिला सेल प्रभारी निरीक्षक रितु चौहान, थाना प्रभारी देहात उनिरिक्षक भुवनेश शर्मा, सायबर सेल अशोकनगर से सउनिरिक्षक मंजीत त्रिवेदी शामिल है। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर द्वारा विशेष जांच टीम को उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।