
Ashoknagar crime News:विशेष जांच टीम (SIT) का गठन (Photo Source - Patrika)
Ashoknagar crime News:मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में युवक-युवती की खून से सनी डेडबॉडी ने इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक एवं मृतिका पिछले लगभग 3-4 वर्षों से प्रेम संबंध में थे।
घटनास्थल से प्राप्त सुसाइड नोट में मृतक रितिक सोनी द्वारा आत्महत्या किए जाने संबंधी उल्लेख पाया गया है। उक्त घटना के संबंध में थाना देहात, जिला अशोकनगर में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। घटनास्थल से एक पिस्टल, एक कुल्हाड़ी, सल्फास का पैकेट, एक सुसाइड नोट, तीन मोबाइल फोन एवं एक लाइटर बरामद किया गया है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा ने तत्काल एसडीओपी अशोकनगर श्री विवेक शर्मा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है, विशेष जांच टीम में एसडीओपी अशोकनगर श्री विवेक शर्मा सहित थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रवि प्रताप सिंह चौहान, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक नरेश रावत, महिला सेल प्रभारी निरीक्षक रितु चौहान, थाना प्रभारी देहात उनिरिक्षक भुवनेश शर्मा, सायबर सेल अशोकनगर से सउनिरिक्षक मंजीत त्रिवेदी शामिल है। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर द्वारा विशेष जांच टीम को उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
जांच टीम द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिक एवं तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, डिजिटल साक्ष्य एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर द्वारा बताया गया है कि जांच पूर्ण होने उपरांत प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर विधिसम्मत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
जानकारी के लिए बता दें कि एमपी के अशोकनगर निवासी रितिक और मुस्कान देर शाम अपने-अपने घरों से निकले थे। जब रात गहराने लगी और दोनों का कुछ अता-पता नहीं चला, तो परिवारों में बेचैनी बढ़ने लगी। अनहोनी की आशंका के चलते परिजन तुरंत कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत की तो पुलिस ने दोनों के मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस की। तकनीकी जांच में टावर लोकेशन ईसागढ़ रोड की तरफ मिली।
लोकेशन को ट्रेस करते हुए जब पुलिस की टीम बुधवार-गुरुवार रात करीब 3 बजे अंधेरे में महाना गांव के करीब पहुंची, तो सड़क किनारे एक जीप खड़ी नजर आई। जीप के करीब जाकर जब पुलिस ने टॉर्च की रोशनी अंदर डाली, तो सबके होश उड़ गए। जीप की आगे की सीट पर रितिक और मुस्कान के शव पड़े थे। पूरा केबिन खून से सना हुआ था। प्रारंभिक तफ्तीश में ऐसा लग रहा है कि रितिक के सिर को निशाना बनाकर गोली मारी गई है, जबकि मुस्कान के शरीर पर भी गहरे और गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को कार के अंदर से ही एक पिस्टल भी बरामद हुई है, जो इस पूरी घटना की सबसे अहम कड़ी मानी जा रही है।
Updated on:
25 Jun 2026 02:45 pm
Published on:
25 Jun 2026 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
