10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

यह रोड किसका, तय नहीं कर पा रहे हैं जिम्मेदार…इधर सडक़ पर गड्ढों व दरारों से लगातार दुर्घटनाएं

हादसों से सबक नहीं, रहवासी परेशान इंदौर. देवास बाइपास निपानिया स्थित हरे कृष्ण विहार कॉलोनी के रहवासी पिछले 1 साल से जर्जर सडक़ के कारण दुर्घटना को लेकर चितिंत हैं, लेकिन जिम्मेदार बेखबर हैं। रहवासियों का कहना है कि यह कॉलोनी वार्ड 36 में आती है। कॉलोनी की सडक़ें 2005 में बनाई गई थी। पिछले […]

Google source verification

हादसों से सबक नहीं, रहवासी परेशान

इंदौर. देवास बाइपास निपानिया स्थित हरे कृष्ण विहार कॉलोनी के रहवासी पिछले 1 साल से जर्जर सडक़ के कारण दुर्घटना को लेकर चितिंत हैं, लेकिन जिम्मेदार बेखबर हैं। रहवासियों का कहना है कि यह कॉलोनी वार्ड 36 में आती है। कॉलोनी की सडक़ें 2005 में बनाई गई थी। पिछले एक साल में कॉलोनी के मार्ग को मुख्य मार्ग से जोड़ दिया है, जिससे आवाजाही बढऩे के साथ ही 1 किमी की सडक़ पर बड़े-बड़े गड्ढे, दरार आ गई है। इस वजह से कॉलोनी के रहवासी आए दिन सडक़ दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। कॉलोनी में दिन-रात धूल के गुबार उड़ रहे हंै, जिससे सांस लेना भी दूभर हो गया है। समय रहते जिम्मेदारों ने इस ध्यान नहीं दिया, तो किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका है। रविवार को भी यहां कई लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिला प्रशासन को लिखित शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। पार्षद का कहना है कि यह रोड सार्वजनिक निर्माण विभाग के तहत आती है लेकिन उनका कहना है कि यह निगम में शामिल है।

बच्चें और वृद्ध हो चुके हैं यहां घायल

खराब सडक़ के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। रहवासी अनिल गौड़ ने बताया कि सुबह 8 बजे उनका पुत्र अध्ययन काम के लिए दुपहिया वाहन से जा रहा था। रास्ते में वाहन का एक पहिया सडक़ के गेप में फंस गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया। बालक को हाथ और पैर में चोट आई है। इसी तरह कॉलोनी के एक बुजुर्ग भी मोटर साइकिल से आवाजाही में सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गए। यह रास्ता बच्चों और बुजुर्गों के लिए जोखिम भरा हो गया है। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते सडक़ की हालत दिन-प्रतिदिन बदतर हो रही है।