16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

No video available

चोरों ने नशीले स्प्रे से जर्मन शेफर्ड डॉग को किया बेहोश,फिर ​सूने घर से ताला तोड़ लेगए नकदी-गहने

हिण्डौनसिटी. शहर की अमृतपुरी कॉलोनी में रविवार रात चोरों ने सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर से नकदी व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान आयुर्वेद विभाग के सेवानिवृत सहायक निदेशक सुरेश चंद शर्मा व उनका परिवार पैतृक गांव कटकड़ में वैवाहिक कार्यक्रम में गया […]

Google source verification

हिण्डौनसिटी. शहर की अमृतपुरी कॉलोनी में रविवार रात चोरों ने सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर से नकदी व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान आयुर्वेद विभाग के सेवानिवृत सहायक निदेशक सुरेश चंद शर्मा व उनका परिवार पैतृक गांव कटकड़ में वैवाहिक कार्यक्रम में गया था। देर रात लौटने पर कमरों में सामान बिखरा देख चोरी होने का पता चला। कोतवाली थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
सुरेश चंंद शर्मा ने बताया कि गांव कटकड़ में दो दिन पूर्व उनके भतीजे का विवाह हुआ था। इसके चलते उनका कई दिन से सपरिवार गांव आना जाना बना था। रविवार को भी विवाह के बाद होने वाली रस्म के कार्यक्रम में गए। इस दौरान रात में का चारदीवारी फांद कर आए चोर गेट का ताला तोड़ अंदर घुस गए। सूना घर होने चोरों ने तीन कमरों में आलमारी व बेड में रखे सामान को खंगाल दिया। रात करीब 11 बजे गांव से लौटा पुत्र पुलकित मुख्यद्वार से अंदर पहुंचा तो मैन गेट का ताला टूटा मिला और अंदर कमरों सामान बिखरा पड़ा हुआ था। सूचना पर देर रात परिजन घर लौटे और घटना की कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। पुुलिस ने रात में व सोमवार को दिन में मौका मुआयना किया। पीडि़त सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि चोर आलमारी से एक लाख 30 हजार रुपए तथा करीब दो लाख रुपए कीमत की सोने की अंगूठी, झुमकी, 8 जोड़ी चांदी की पायजेब, 10 जोड़ी चुटकी व 100 व 50 रुपए के 50-60 गिफ्ट लिफाफे को चुरा ले गए। गौरतलब है कि आठ दिन पहले पास स्थित पांडे कुआ कॉलोनी में भी शादी में गए दो परिवारों के घरों में भी चारदीवारी से फांद कर इसी तरीके से दो घंटे की अवधि में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

श्वान को किया बेहोश, कैमरे को मोड़ा
सुरेश शर्मा ने बताया कि चौकसी के लिए उन्होंने विदेशी नस्ल का श्वान पाला हुआ हुआ है। गांव जाते समय वे उसे अंदर चेन से बांध गए थे। चोरों ने नशीला स्प्रे कर श्वान को अचेत कर दिया। रात में आने पर उन्हें श्वान बेहोश मिला। वहीं मुख्यद्वार के सामने लगे कैमरे की चोरों कवरेज में आने पहले दिशा बदल दी।
नशीले

वारदात से पहले की रैकी
पडोस के लोगों ने बताया कि रात करीब 8-8.30 बजे बाइक सवार दो जनों ने घर के आस-पास कई चक्कर लगाए थे। ऐसे में चोरों के अंदर जाने से पहले मकान की रैकी करने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सका। परिवार करीब 10 दिन से अपने गांव जा रहा था। और रात में वापस लौटता था। ​