12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

रजिस्ट्री कराने वालों को 4 से 6 घंटे तक करना पड़ा इंतजार

– महू नाका रजिस्ट्रार कार्यालय में फैली अव्यवस्था- सब रजिस्ट्रार के छुट्टी पर होने के बावजूद आइडी नहीं की बंद इंदौर। महू नाका रजिस्ट्रार कार्यालय पर सोमवार को रजिस्ट्री कराने वाले परेशान होते रहे। महू और देपालपुर से आए कई लोगों को चार से छह घंटे तक इंतजार करना पड़ा। असल कहानी ये है कि […]

Google source verification

– महू नाका रजिस्ट्रार कार्यालय में फैली अव्यवस्था- सब रजिस्ट्रार के छुट्टी पर होने के बावजूद आइडी नहीं की बंद

इंदौर। महू नाका रजिस्ट्रार कार्यालय पर सोमवार को रजिस्ट्री कराने वाले परेशान होते रहे। महू और देपालपुर से आए कई लोगों को चार से छह घंटे तक इंतजार करना पड़ा। असल कहानी ये है कि एक सब रजिस्ट्रार छुट्टी पर थे जिनका आइडी बंद नहीं किया गया। अदूरदर्शिता के चलते रजिस्ट्री के स्लॉट बुक हो गए। उनका भी काम दो सब रजिस्ट्रार को करना पड़ा।

आमतौर पर रजिस्ट्रार कार्यालयों पर भीड़ का आलम मार्च के अंतिम दिनों में रहता है क्योंकि अप्रैल से नई गाइडलाइन लागू हो जाती है। टैक्स से बचने के लिए आम जनता पहले ही रजिस्ट्री कराती है। ऐसी परिस्थिति वर्तमान में नहीं है उसके बावजूद महू नाका स्थित चार नंबर रजिस्ट्रार कार्यालय पर भारी भीड़ थी। रात 9 बजे तक रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा। लोग 4 से 6 घंटे तक टाइम पास करते रहे जिसमें से कई तो देपालपुर व महू से आए थे।