17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

कर्कश आवाज वाले साइलेंसर हटा रही ट्रैफिक पुलिस, वसूल रहे जुर्माना

– जाम लगाने वालों पर सख्ती : निगम और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई इंदौर. नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई की। फुटपाथ पर पार्क करीब 10 ट्रक में 25 दोपहिया वाहन और सामान जब्त किया। इधर, कलेक्टर आशीष सिंह ने भी बंगाली चौराहा और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। […]

Google source verification

– जाम लगाने वालों पर सख्ती : निगम और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

इंदौर. नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई की। फुटपाथ पर पार्क करीब 10 ट्रक में 25 दोपहिया वाहन और सामान जब्त किया। इधर, कलेक्टर आशीष सिंह ने भी बंगाली चौराहा और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।

उपायुक्त लता अग्रवाल के मुताबिक, आयुक्त शिवम वर्मा ने शहर के सड़क किनारे डिवाइडर के पास खड़े होकर ट्रैफिक बाधित करने वाले वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बुधवार दोपहर निगम व यातायात पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से जंजीरावाला चौराहा से मालवा मिल चौराहा तक वाहन जब्ती की कार्रवाई की। 25 से 30 कार चालकों के चालान भी बनाए।

सुधार नहीं दिखा तो होगी कार्रवाई

यातायात सुधार और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बुधवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने बंगाली चौराहा क्षेत्र का भ्रमण भी किया। इस दौरान निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर रोशन राय और जिला प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस अधिकारी साथ थे। सिंह ने दुकानदारों को फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने और पार्किंग को सुव्यवस्थित करने के संबंध में समझाइश दी। सुधार नहीं दिखने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।