भीलवाड़ा। जिला सेशन कोर्ट के समीप शुक्रवार शाम दो सांड भिड़ गए। मौके पर अफरातरफरी मच गई। दोनों सांडों की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक दुपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार कोर्ट के बाहर चौराहे पर दो सांड आमने सामने हो गए। इनके टकराव ने आवाजाही रूकवा दी। राहगीर व चालक खुद का बचाव करने लगे। यातायात पुलिसकर्मी व कुछ वकीलों ने दोनों सांड को अलग करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।
करीब 15 मिनट भिड़ंत में एक दर्जन से अधिक मोटर साइकिल व स्कूटियां गिर गई। इनमें टूट फूट हुई। एडवोकेट प्रहलाद राय व्यास, उम्मेदसिंह राठौड़ आदि ने शहर में आवारा मवेशियों के बेलगाम होने पर चिंता जताई और नगर निगम से धरपकड़ की गुहार की।