1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

कांधी हनुमान मंदिर की 8वीं वर्षगांठ पर दो दिवसीय कार्यक्रम

हनुमान जयंती पर लगेगा मेला दासोरिया नवापुरा गांव में स्थित कांधी हनुमानजी मंदिर की 8वीं वर्षगांठ के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन बुधवार से आरंभ हुआ। बुधवार को मंदिर परिसर में भव्य जागरण होगा जिसमें भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। जागरण में भजन गायक लक्ष्मण तंवर […]

Google source verification

हनुमान जयंती पर लगेगा मेला

दासोरिया नवापुरा गांव में स्थित कांधी हनुमानजी मंदिर की 8वीं वर्षगांठ के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन बुधवार से आरंभ हुआ। बुधवार को मंदिर परिसर में भव्य जागरण होगा जिसमें भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। जागरण में भजन गायक लक्ष्मण तंवर एंड पार्टी (सिणधरी-बालोतरा) प्रस्तुतियां देंगे। मंच संचालन प्रकाश जांगिड़ धोरीमन्ना, रामनिवास डूडी गिड़ा करेंगे। कथा वाचक व यज्ञ आचार्य अरविंद दवे आमली के सान्निध्य में हवन होगा जिसमें भक्तों ने आहुतियां देकर सुख-समृदि्ध की कामना करेंगे। गुरुवार को हनुमान जयंती पर मेले का आयोजन होगा जिसमें बाड़मेर-बालोतरा, जालोर जिले सहित गुजरात से भी भक्त धोक लगाने आएंगे। गुरुवार को महाप्रसाद का आयोजन भी होगा। भक्त राजूरामगौसांई धाम नवापुरा व भंवराराम ने बताया कि महंत तुलसीदास धरणीधर धाम हेमावास, महंत देवाराम सरवाणा मठ, महंत मोटनाथलीलसर मठ, राजूनाथजुंजाला नागौर, साध्वी हेमलता दत्त मानव सेवा आश्रम जाणीपुरा चितलवाना का सान्निध रहेगा। कार्यक्रम में खीमाराम खिचड़ नवापुरा व नगाराम बेनीवाल नवापुरा का विशेष सहयोग रहा। कांधी हनुमानजी सेवा समिति एवं सर्व धर्म प्रेमीजन ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।