सिरोही. राजस्थान पुलिस स्थापन दिवस बुधवार को मनाया गया। दिवस को लेकर विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता प्रभावी होने तथा समस्त पुलिस बल चुनाव कार्यों में व्यस्त होने की वजह से 16 अप्रेल के स्थान पर राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया गया।राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सिरोही शहर के मुख्य चौराहों पर सायं 8 से 9 बजे तक पुलिस बैैण्ड द्वारा विभिन्न लोकगीतों व अन्य म्यूजिकल गानों पर धुन बजाकर शानदार प्रस्तुति दी गई। साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय को रोशनी से सजाया गया।
वहीं, बुधवार को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष में प्रात: पुलिस लाइन सिरोही में परेड का आयोजन किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार को परेड द्वारा सलामी दी गई। परेड का नेतृत्व लक्ष्मणसिंह पुलिस निरीक्षक संचित निरीक्षक पुलिस लाइन द्वारा एवं प्लाटून का नेतृत्व भगवती लाल उप निरीक्षक, संजना बेनीवाल उप निरीक्षक व प्रकाश चौधरी उप निरीक्षक द्वारा किया गया।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया व जिला पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसपी ने राजस्थान पुलिस के गौरवशाली इतिहास से रूबरू करवाया व जिला पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धियों व सराहनीय कार्यों की जानकारी प्रदान की।
7 कार्मिकों को अति-उत्तम सेवा व 15 को उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किएजिला पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस के कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए 7 कार्मिकों को अति-उत्तम सेवा चिन्ह व 15 कार्मिकों को उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किए। साथ ही पुलिस कार्मिकों के बच्चे जिन्होंने कक्षा 10वीं व 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, ऐसे 5 बच्चों को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। एसपी ने पुलिस कार्मिकों के साथ सम्पर्क सभा का आयोजन कर उनकी समस्याओं को सुना जाकर निराकरण किया। साथ ही पुलिस लाइन सिरोही में पौधारोपण भी किया गया।पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान
जिला पुलिस की ओर से सामुदायिक भवन सिरोही में रक्तदान शिविर का आयोजन कर कुल 44 अधिकारी व कार्मिकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया, वृताधिकारी वृत सिरोही मुकेश कुमार, भवानीसिंह वृताधिकारी वृत शिवगंज व रूपसिंह वृतााधिकारी वृत रेवदर, रविन्द्रपालसिंह पुलिस उप निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना मण्डार, संजना बेनीवाल पुलिस उप निरीक्षक थानाधिकारी महिला पुलिस थाना सिरोही सहित जिला पुलिस एवं आरसी कैम्प सिरोही के कार्मिकों द्वारा रक्तदान किया गया।