26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
VIDEO : नारियल से भरे ट्रक में लगी आग, दमकल से पाया काबू
Play video

VIDEO : नारियल से भरे ट्रक में लगी आग, दमकल से पाया काबू

सिरोही. शहर के ब्यावर-पिण्डवाड़ा हाईवे पर सारणेश्वर पुलिया के पास रविवार दोपहर को नारियल से भरे ट्रक में आग लग गई, जिससे नारियल की बोरियां व ट्रक का आगे का हिस्सा जलकर खाक हो गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। ट्रक की बॉडी से आग की लपटें व धुआं उठता देखकर ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल ट्रक को हाईवे किनारे रोका और नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।कोतवाली थाना प्रभारी दलपत सिंह ने बताया कि नारियल से भरा ट्रक बैंगलुरु से जोधपुर की तरफ जा रहा था। यहां सिरोही में ब्यावर-पिण्डवाड़ा हाईवे पर सारणेश्वर पुलिया के पास पहुंचते ही ट्रक से आग की लपटें व धुआं उठता नजर आया। देखते ही देखते टक आग का गोला बन गया। जिससे ट्रक में भरी नारियल की बोरियां और ट्रक की आगे की बॉडी जल गई।