फोरेस्ट बीट गार्ड की भर्ती में कम्प्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (सीबीआरटी) प्रक्रिया लागू किए जाने से नाराज उम्मीदवार मंगलवार को एक बार फिर गांधीनगर में पथिकाश्रम के निकट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इस प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और उम्मीदवारों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने करीब 100 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
फोरेस्ट बीट गार्ड उम्मीदवार सबानाचोटलिया ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार को सीबीआरटी पद्धति रद्द करनी चाहिए। वन विभाग में खाली पड़े पदों में भर्ती करनी चाहिए और पदों की संख्या बढ़ानी चाहिए। इस भर्ती की घोषणा को ढाई साल बीत चुके हैं, जिससे वन विभाग में 823 के अलावा 700 से अधिक पद खाली पड़े हैं।
—