बापूनगर स्थित ईएसआई मॉडल हॉस्पिटल में भर्ती बच्चों के लिए किड्स प्ले एरिया बनाया गया है। यहां बच्चों को घर जैसा माहौल मिलता है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ अखिलेश जैन के अनुसार ऐसा प्रयोग न केवल अस्पताल में भर्ती बच्चों बल्कि उनके माता पिता में भी एक सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण कदम है।बच्चों में बीमारी ,हॉस्पिटल का माहौल, दवाइयों, इंजेक्शन को लेना एक प्रकार से चिड़चिड़ापन एवं गुस्सा पैदा करता है। साथ ही माता-पिता में भी घर से दूर बच्चे का इलाज एक प्रकार से एंग्जाइटी, अनिश्चितता एवं असहाय होने का भाव पैदा कर सकता है। ऐसे में बच्चों को एक निश्चित समय के लिए पैरेंट्स एवं स्टाफ की निगरानी में किड्स प्ले एरिया की पहल की गई है। इससे उनका भावनात्मक विकास तथा सोशल स्किल भी विकसित होते हैं। साथ ही बीमारी से लड़ने की उनकी क्षमता में भी वृद्धि होती है।
शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ चित्रा प्रकाशकर के अनुसार चिल्ड्रन प्ले एरिया शुरू होने के बाद बच्चों एवं इनके परिजनों में ख़ुशी दिखी है।