12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

छात्रों के जानलेवा स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दी अनोखी सजा

इंदौर. सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में स्कूल के छात्रों का कार पर स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। स्टंट करते हुए वे कार से गिर गए थे। इसके अलावा पीछे चल रहे अन्य छात्र वाहन से आधे बाहर लटकते हुए दिखे। वायरल वीडियो में दिख रहे वाहनों की नंबर के आधार […]

Google source verification

इंदौर. सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में स्कूल के छात्रों का कार पर स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। स्टंट करते हुए वे कार से गिर गए थे। इसके अलावा पीछे चल रहे अन्य छात्र वाहन से आधे बाहर लटकते हुए दिखे। वायरल वीडियो में दिख रहे वाहनों की नंबर के आधार पर पहचान कर क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने युवकों को पकड़ लिया और थाने बुलाकर समझाइश देने के साथ अनोखी सजा सुनाई है। छात्रों को सजा के तौर पर सामाजिक जागरूकता के कार्यों में शामिल होने के निर्देश दिए। तीनों छात्रों ने गलती स्वीकार करते हुए दोबारा ऐसा न करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि वे ट्रैफिक जागरूकता अभियान में वालंटियर के रूप में काम करेंगे और सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर फ्रॉड के प्रति भी जागरूक करेंगे।