16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
VIDEO: ब्रिटेन में निवेश पर गुजरात के लोगों को पूरा सहयोग मिलेगा
Play video

VIDEO: ब्रिटेन में निवेश पर गुजरात के लोगों को पूरा सहयोग मिलेगा

ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में निवेश पर गुजरात के लोगों को पूरा सहयोग मिलेगा। ब्रिटेन में भारतीय प्रवासी और गुजराती समुदाय की संख्या बहुत अधिक है। वहां के व्यापार और उद्योग जगत में उनका अहम योगदान है।

Google source verification

भारत स्थित ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने सोमवार को गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में भारतीय प्रवासी और गुजराती समुदाय की संख्या बहुत अधिक है। वहां के व्यापार और उद्योग जगत में उनका अहम योगदान है। यदि गुजरात के उद्योगपति ब्रिटेन में निवेश के लिए आते हैं तो उन्हें पूर्ण सहयोग और स्वागत मिलेगा।

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के आपसी संबंध मजबूत हो रहे हैं। गुजरात भी उन्हें आगे बढ़ाने में योगदान देने को प्रतिबद्ध है। कैमरन ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में ब्रिटेन के साथ मिलकर आगे बढ़ने की बात कही।

उन्होंने गुजरात में ब्रिटिश उद्योगों को राज्य सरकार की ओर से सहयोग करने के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार जताया। साथ ही गुजरात में साइबर सुरक्षा में ब्रिटेन की विशेषज्ञता का लाभ और एनएफएसयू के साथ इस संदर्भ में सहयोग की विस्तृत जानकारी दी।

गुजरात ने प्रारंभ की ओलम्पिक की मेजबानी की तैयारी

मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि गुजरात आगामी ओलंपिक-2036 की मेजबानी के लिए प्रारंभिक तैयारी कर रहा है। गुजरात को ब्रिटेन के ऐसे आयोजन में विशेषज्ञता का लाभ मिल सकेगा। ओलंपिक के लिए तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स को खेलों के बाद भी लंबे समय तक उपयोगी बनाए रखने के बारे में परामर्श किया गया।

ब्रिटिश उच्चायुक्त का भारत में पदभार संभालने के बाद गुजरात का उनका पहला दौरा था। इस बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव एम.के. दास व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।